जो सिंधू और सायना नहीं कर पाई वो तन्वी ने कर दिखाया, बनीं ऐसा करने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी

भारत की तन्वी पत्री ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बुधवार को वो कर के दिखा दिया जो सायना नेहवाल और पीवी सिंधू जैसी खिलाड़ी भी नहीं कर पाई थी। तन्वी से पहले केवल 3 भारतीय खिलाड़ी यह कारनामा कर पाए हैं।

भारत के लिए जो काम दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू और कभी नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी रही सायना नहीं कर पाई, वो तन्वी पत्री ने कर दिखाया।भारतीय बैडमिंटन की उभरती खिलाड़ी तन्वी पत्री ने बुधवार को यूथ ओलंपिक गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह यूथ ओलंपिक के सेमीफाइनल गेम्स में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। ओडिशा की 15 वर्षीय तन्वी ने थाईलैंड की कुंगकाएव कनानिक को 21-17, 21-13 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

tanvi patri

तन्वी पत्री (साभार-BAI)

बेंगलुरु स्थित ’सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ में ट्रेनिंग लेने वाली तन्वी का सेमीफाइनल में सामना जापान की युजुनो वातानाबे से होगा। दोनों खिलाड़ी इससे पहले 2024 में थाईलैंड में आयोजित पाथुम थानी जूनियर इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ी थीं जिसमें तन्वी को 14-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed