तमिलनाडु में लॉन्च हुआ ‘ड्रीम ओलंपिक’ अभियान, वाशिंगटन सुंदर ने जमकर की तारीफ

Dream Olympics: इस समारोह में 2026 एशियन गेम्स और 46वें शतरंज ओलंपियाड में देश के लिए पदक जीतने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सीएम विजय ने खुद सभी एथलीट्स को मंच पर सम्मानित किया और उन्हें कैश प्राइज के चेक सौंपे।

Dream Olympics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के युवाओं के ओलंपिक सपने को साकार करने के लिए ‘ड्रीम ओलंपिक’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का लक्ष्य 2036 ओलंपिक में तमिलनाडु से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को भेजना और उन्हें विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देना है। लॉन्चिंग के मौके पर चेन्नई के द लीला पैलेस में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) ने एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने विभिन्न खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Washington Sunder

वाशिंगटन सुंदर (फोटो साभार- X)

सीएम विजय ने एथलीट्स को किया सम्मानित

इस समारोह में 2026 एशियन गेम्स और 46वें शतरंज ओलंपियाड में देश के लिए पदक जीतने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सीएम विजय ने खुद सभी एथलीट्स को मंच पर सम्मानित किया और उन्हें कैश प्राइज के चेक सौंपे। समारोह का सबसे खास पल तब आया जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मंच से मुख्यमंत्री विजय की तारीफ की। वाशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।सुंदर ने कहा कि तमिलनाडु सरकार जिस तरह से खिलाड़ियों को सपोर्ट कर रही है, वह काबिले तारीफ है।

End of Feed