Asian Games 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में जीता सिल्वर, गोल्ड की हैट्रिक से चूके

भारतीय एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को एशियाई खेलों में पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। एशियाई खेलों में उनका तीसरा पदक है।

नागोया: भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता जो इन महाद्वीपीय खेलों में उनका तीसरा पदक है। पिछले दो चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाले तूर ने 20.64 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा और 20.81 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस तरह उन्होंने 2018 में तूर द्वारा बनाए गए 20.75 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने 20.48 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

tajinderpal singh toor

तजिंदरपाल सिंह तूर (फोटो क्रेडिट SONY LIV X)

लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने से चूके

31 वर्षीय तूर 20वें एशियाई खेलों में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट बनने से चूक गए। उन्होंने साल 2028 में जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद हांगझोऊ में वो गोल्ड मेडल बचाने में सफल रहे। आइची नागोया में सिल्वर मेडल अपने नाम कर सके।

End of Feed