Asian Games 2026: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, बने ग्रीको रोमन स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान

सुनील कुमार एशियाई खेलों की ग्रीको रोमन स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों के 87 किलो वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

नागोया: सुनील कुमार एशियाई खेलों की ग्रीको रोमन स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए जिन्होंने पुरुषों के 87 किलो वर्ग में कुश्ती स्पर्धा के पहले दिन बुधवार को फिलीपीन के रॉबटर्स कालम जॉनस्टन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर कांस्य पदक जीता। सुनील ने अपने प्रतिद्वंद्वी का दाहिने हाथ बांधकर उन्हें पटखनी देते हुए 4-0 से बढ़त बना ली।

Sunil Kumar

पहलवान सुशील कुमार (फोटो क्रेडिट SAI Media/AI Generated/News Room Verified)

पिछली बार कांस्य जीतकर खत्म किया था 13 साल का सूखा

रक्षात्मक खेल रहे जॉनस्टन को ’पार टेरे’ पोजिशन से जमीन पर गिराते हुए सुनील ने स्कोरिंग मूव बनाते हुए पहले ही पीरियड में मुकाबला जीत लिया।

End of Feed