ASIAD 2026, WRESTLING GOLD: फाइनल के आखिरी 11 सेकेंड में पलटी बाजी, सुजीत ने जीता कुश्ती में भारत का पहला गोल्ड मेडल

Asian Games, 65 Kg Wrestling Final: सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग के कुश्ती फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव को रोमांचक टक्कर में अंतिम क्षणों में पस्त करते हुए जीत हासिल की और भारत को इस एशियाड में कुश्ती में पहला गोल्ड मिल गया।

Asian Games 65 KG Wrestling Final: एशियन गेम्स 2026 में 65 किलोग्राम भार वर्ग के कुश्ती फाइनल में भारत के पहलवान सुजीत कलकल का सामना ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव से हुआ। सुजीत ने इस मुकाबले के आखिरी 11 सेकेंड में बाजी पलटी और गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया।

Sujeet Kalkal Wins First Gold Medal In Asian Games 2026 Wrestling

सुजीत कलकल ने जीता कुश्ती में पहला एशियाड गोल्ड (X)

पहले ही राउंड से कुदिएव भारतीय पहलवान पर हावी नजर आए, शुरुआत ही मैट से बाहर फेंकने के साथ हुई। शुरुआत में कुदिएव ने दो अंक लिए और उसके ठीक बाद दो अंक और लेकर अपनी बढ़त 4-0 कर ली। सुजीत ने इसके बाद कुदिएव के आक्रामक रुख का सामना करने का प्रयास किया लेकिन कुदिएव लगातार दांव पर दांव लगाते आए और पहले पीरियड में जब एक मिनट बाकी था तब तक वो सुजीत पर 2-5 की लीड चढ़ा चुके थे।

End of Feed