भारत में फिर होगी फॉर्मूला-1 रेस की वापसी, खेलमंत्री ने टास्क फोर्स बनाने की कही बात

भारत के खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि फॉर्मूला-1 रेस की मेजबानी की चुनौतियां और फायदों के आकलन के लिये जल्दी ही एक कार्यबल का गठन किया जायेगा। भारत में 2011 से 2013 तक एफवन रेस हुई थी जिसके बाद कर संबंधी दिक्कतों और आर्थिक कारणों से इसे हटा दिया गया।

भारत में फार्मूला वन की वापसी की प्रक्रिया को तेज करने की कवायद में खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत में इस रेस की मेजबानी की चुनौतियां और फायदों के आकलन के लिये जल्दी ही एक कार्यबल का गठन किया जायेगा। चुनिंदा मीडिया से बातचीत में मांडविया ने कहा कि हाल ही में फार्मूला वन के अधिकारियों, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के मालिकों, अडानी समूह, भारतीय मोटर स्पोटर्स क्लब महासंघ के प्रतिनिधियों , युवा रेसर और मोटर स्पोटर्स प्रशंसकों समेत सभी हितधारकों से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया।

End of Feed