FIFA World Cup 2026: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया, 18 साल के खिलाड़ी ने गोल दाग कर रचा इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-H मैच में स्पेन ने सऊदी अरब के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ स्पेन दो मैचों में चार अंकों के साथ ग्रुप H में सबसे ऊपर पहुंच गया है। उरुग्वे दूसरे स्थान पर है, जबकि सऊदी अरब तीसरे और काबो वर्डे ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक हो चला है। टीमें राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने के लिए विरोधी टीमों के खिलाफ जी जान लगाकर खेल रही हैं। ऐसे ही ग्रुप-H के एक मैच में स्पेन ने शानदार खेल दिखाते हुए सऊदी अरब को 4-0 से हराया। इस जीत में युवा स्टार लैमिन यमल और फॉरवर्ड मिकेल ओयारजाबल का अहम योगदान रहा।

Yamal Spain

स्पेन ने सऊदी अबर को 4-0 से हराया। फोटो- AP

अपने पहले मैच में केप वर्डे के खिलाफ गोल-रहित ड्रॉ खेलने के बाद स्पेन ने जबरदस्त वापसी की। साथ ही टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। यमल ने पहला गोल किया, जबकि ओयारजाबल ने दो गोल दागे। वहीं सऊदी अरब के एक 'ओन गोल' ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।

End of Feed