स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Verdict: विनेश फोगाट मामले पर क्या बोले सौरव गांगुली? (वीडियो)

Vinesh Phogat Verdict: विनेश फोगाट की अपील पर फैसला अब 13 अगस्त को सुनाया जाएगा। इससे पहले इसको लेकर सौरव गांगुली ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंन बताया है कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलना चाहिए या नहीं।

Image

सौरव गांगुली और विनेश फोगाट (साभार-X/PTI)

Vinesh Phogat Verdict: विनेश फोगाट की अपील पर फैसला अब 13 अगस्त को सुनाया जाएगा। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें 100 ग्राम अधिव वेट होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने CAS में की थी। इस मामले पर फैसला अब 13 अगस्त को सुनाया जाएगा।

लेकिन इससे पहले इस पर पूर्व बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली ने पीटीआई से बात करते हुए कहा "मुझे नियम नहीं पता, लेकिन मुझे यकीन है कि जब वह फाइनल में पहुंची होगी, तो उसने सही तरीके से क्वालीफाई किया होगा। इसलिए जब आप फाइनल में जाते हैं, तो यह या तो गोल्ड या सिल्वर पदक होता है। उसे गलत तरीके से अयोग्य ठहराया गया था या नहीं, मुझे नहीं पता, लेकिन वह कम से कम रजत पदक की हकदार है।"

आपको बता दें कि मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई, जिसमें CAS ने विनेश की अपील स्वीकार कर ली थी। विनेश ने फाइनल मुकाबले की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ अपील की थी। इस अपील पर फैसला पहले रविवार शाम सुनाया जाना था। भारतीय ओलंपिक संघ ने पहले कहा था कि फैसला रविवार को आएगा, लेकिन फिर उसने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि परिणाम 13 अगस्त को ही पता चलेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article