अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौटने पर सोमालिया के रैफरी का हुआ जोरदार स्वागत

अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद सोमालिया के फुटबॉल विश्व कप रैफरी उमर अर्टन का बुधावार को राजधानी मोगादिशू पहुंचने पर समर्थकों और अधिकारियों ने स्वागत किया। फीफा द्वारा चुने जाने के बाद उमर अर्टन को अमेरिका की धरती से वापस भेजने के बाद सोमालिया की सरकार ने इस मामले पर गहरा असंतोष जताया है।

मोगादिशू (सोमालिया)। अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद सोमालिया के फुटबॉल विश्व कप रैफरी उमर अर्टन का बुधावार को राजधानी मोगादिशू पहुंचने पर समर्थकों और अधिकारियों ने स्वागत किया। अर्टन टूर्नामेंट के लिए फीफा की अंतिम सूची में जगह बनाने के बाद विश्व कप में रैफरी की भूमिका निभाने वाले सोमालिया के पहले रैफरी बनने वाले थे।

Referee Omar Artan

सोमालिया में उमर अर्टन का हुआ जोरदार स्वागत। फोटो- AP

अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने हालांकि, एक बयान में कहा कि मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच-पड़ताल से जुड़ी चिंताओं के कारण उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद फीफा ने उन्हें टूर्नामेंट की रैफरी की सूची से हटा दिया। कीनिया में सोमालिया के दूतावास ने वीजा की प्रक्रिया की थी और उसके अनुसार अर्टन को पिछले हफ्ते अमेरिका जाने के लिए वीजा जारी किया गया था।

End of Feed