पाकिस्तान के आबिद अली को महज 80 सेकंड में धूल चटाकर संग्राम सिंह बने ‘स्ट्राइक एशिया' चैंपियन

भारत के दिग्गज पहलवान और मिश्रित मार्शल आर्ट खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज एक मिनट 20 सेकंड में नॉकआउट करते हुए ’स्ट्राइक एशिया’ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

कुआलालंपुर (मलेशिया): भारत के दिग्गज पहलवान और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज एक मिनट 20 सेकंड में नॉकआउट करते हुए ’स्ट्राइक एशिया’ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बहुचर्चित मुकाबले में संग्राम शुरुआत से ही पूरी तरह आक्रामक नजर आए। उन्होंने पहले ही दौर में सटीक और दमदार प्रहारों से आबिद अली को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

sangram singh

संग्राम सिंह (फोटो क्रेडिट STRIKE Asia Champion)

80 सेकेंड में चटाई पाकिस्तानी खिलाड़ी को धूल

उन्होंने केवल 80 सेकंड में मुकाबला समाप्त कर खिताब जीतने के साथ एमएमए में अपने अपराजित पेशेवर रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा। संग्राम ने खिताब जीतने के बाद कहा,'यह जीत मेरे देश भारत के 147 करोड़ देशवासियों को समर्पित है। जब भी मैं मुकाबले के लिए उतरता हूं तो मेरे साथ पूरे देश की उम्मीदें और तिरंगे का सम्मान होता है। यह खिताब भारत माता को समर्पित है।'

End of Feed