Rani Rampal Retirement: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने किया संन्यास का ऐलान

Rani Rampal Retirement: भारतीय हॉकी फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने हॉकी के अपने 16 साल के करियर को समाप्त करने का फैसला कर लिया है। रानी रामपाल अब कोचिंग की भूमिका में जाने वााली है।

Rani Rampal Retirement: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने अपने करियर का अंत करने का फैसला ले लिया है। उन्होंने गुरुवार को संन्यास का ऐलान किया है। इसी के साथ उनके 16 साल के बेहतरीन करियर का अंत हो गया है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और देश का नाम पूरी दुनिया मेें रोशन किया है।

rani rampal retirement

रानी रामपाल रिटायरमेंट (फोटो- X)

रानी के पिता ठेला खींचने का काम करते थे और वह अपने करियर के दौरान हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर लोगों के लिए प्रेरणा बनीं।रानी की अगुआई में भारत ने 2021 में तोक्यो खेलों के दौरान ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।

End of Feed