हॉकी के मैदान पर क्रिकेट का तड़का, भारत-नीदरलैंड्स का मैच देखने पहुंचे द्रविड़ और वॉ

हॉकी वर्ल्ड कप भारत बनाम नीदरलैंड्स का मैच उस वक्त खास बन गया जब इसे देखने क्रिकेट के दो दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शनिवार को यहां भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया एफआईएच हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर का मुकाबला देखा। भारत को हालांकि इस मुकाबले में नीदरलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी था। द्रविड़, वॉ और अभिषेक बच्चन यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के सिलसिले में नीदरलैंड्स में हैं। इस लीग का उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। लीग की शुरुआत 26 अगस्त को वोलबर्ग में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच मुकाबले से होगी। ईटीपीएल के सह-संस्थापक बच्चन के मैच के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।

rahul dravid steve smith

राहुल द्रविड़ (साभार-X)

हॉकी इंडिया ने शेयर की तस्वीर

इस खास पल को हॉकी इंडिया ने एक्स पर शेयर किया। उसने भारत और ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों दिग्गजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'क्रिकेट के दिग्गज स्टीव वॉ और राहुल द्रविड़ ने हॉकी के दिग्गज जेमी ड्वायर और ट्यून डी नूइजर के साथ भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच का आनंद लिया। हालांकि, राहुल द्रविड़ और अभिषेक बच्चन का वहां जाना भारतीय हॉकी टीम का लक नहीं बदल पाया।

End of Feed