प्रो कबड्डी लीग का नौवां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मुंबई के सरदार वल्लबभाई पटेल स्टेडियम में जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच भिड़ंत होगी। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम सीजन के 22 मुकाबलों में 15 जीत और 6 हार और 1 टाई के साथ पहले पायदान पर रही। वहीं बेंगलुरू बुल्स ने 22 मैच में 13 जीत, 8 हार और एक टाई मुकाबले के साथ तीसरे पायदान पर रही थी। ऐसे में पहले और तीसरे पायदान पर रही टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग होगी। ऐसे में आईए जानते हैं इस मुकाबले को आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
प्रो कबड्डी लीग पहला सेमीफाइनल
