Pro Bharat Pickleball Championship: प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप नई दिल्ली में धमाल मचाने के लिए है तैयार

नई दिल्ली के बिजवासन स्थित भारत पिकलबॉल अकादमी प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। PWR 100 श्रेणी की प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्ली के बिजवासन स्थित भारत पिकलबॉल अकादमी रविवार(24 अगस्त 2025) को प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह PWR 100 श्रेणी की प्रतियोगिता है जिसके लिए यहाँ खिलाड़ी और प्रशंसक जुटेंगे। पिकलबॉल भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली यह पिकलबॉल की तीसरी चैम्पियनशिप है। जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

pickleball racket and balls

(सांकेतिक तस्वीर) प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप , 24 अगस्त 2025 को भारत पिकलबॉल अकादमी, बिजवासन, नई दिल्ली में आयोजित हो रही है।

भाग ले रहे हैं तीस से ज्यादा खिलाड़ी

प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप की तीन मुख्य श्रेणियों पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में तीस से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष एकल वर्ग में 15 खिलाड़ी खिताबी जीत के लिए अपने दमखम और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दर्शक रोमांच और खेल की तेज रफ्तार अनुभव करेंगे। पुरुषों के युगल वर्ग में 8से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं जो टूर्नामेंट के रोमांच में झजाफा करेंगी। वहीं, मिक्स्ड डबल्स(मिश्रित युगल) वर्ग में 4 टीमें विशेष रणनीति, समन्वय के साथ कोर्ट पर अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगी।

End of Feed