पुर्तगाल टीम में हुई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वापसी, UEFA नेशंस लीग के लिए कैंप में हुए शामिल

पुर्तगाल 24 सितंबर को अपने घरेलू मैदान पर वेल्स के खिलाफ नेशंस लीग अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वे 27 सितंबर को नॉर्वे के खिलाफ उनके मैदान पर खेलेंगे, 1 अक्टूबर को अगले मैच के लिए डेनमार्क जाएंगे और फिर 4 अक्टूबर को नॉर्वे की मेजबानी करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) UEFA नेशंस लीग से पहले नेशनल टीम कैंप में शामिल हो गए। क्रिस्टियानो ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे 24 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले नेशनल कैंप में पहुंचे हुए दिख रहे हैं। नए हेड कोच जॉर्ज जीसस ने आगामी नेशंस लीग मैचों के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल किया है।

Ronaldo UEFA

क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम में हुई वापसी। फोटो- साभार रोनाल्डो इंस्टाग्राम

End of Feed