FIP Promotion India Padel Open: भारत के पहले पैडल टूर्नामेंट के आखिरी दिन रोमांच की सारी हदें हुई पार, खिताबी मुकाबलों में स्पेनिश खिलाड़ियों का रहा दबदबा

FIP Promotion India Padel Open: भारत के पहले और सबसे बड़े पैडल ओपन टूर्नामेंट का धमाकेदार अंत हो गया है। द टाइम्स ग्रुप के स्वामित्व वाली बेनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबलों में रोमांच की सारी हदें पार हो गई और अंत में पुरुष और महिला वर्ग दोनों में ही स्पेनिश खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन
  • पुरुष और महिला फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी जीते
  • बेनेट यूनिवर्सिटी ने सफल आयोजन कराते हुए रचा इतिहास

FIP Promotion India Padel Open Final : एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के अंतिम दिन दर्शकों को भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट में स्पेन के शानदार प्रदर्शन की एक झलक देखने को मिली जो कि इस देश को पैडल में सर्वश्रेष्ठ बनाता है। CUPRA FIP प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के फाइनल में रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें पुरुषों में स्पेन के पोल अलसीना-एडु अल्टीमायरस रोस और महिलाओं में स्पेन की ऐनीज़े सांतामारिया लांडा-ऐताना सोलन डोमेनेच को जीड़ियों ने बेनेट यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक पैडल कोर्ट पर पुरुष और महिला वर्ग में विजेता की ट्रॉफी जीती। तीन दिवसीय पैडल टूर्नामेंट का आयोजन द टाइम्स ग्रुप के स्वामित्व वाली बेनेट यूनिवर्सिटी में किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की सहायक कंपनी) ने द टाइम्स ग्रुप के समर्थन से किया था। रोमांचक फाइनल में बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ-साथ एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के टूर्नामेंट डायरेक्टर आदित्य खन्ना, सहायक टूर्नामेंट डायरेक्टर आशीष खन्ना मौजूद रहे।

FIP Promotional final 2024

टाइम्स ग्रुप के एमडी और बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर विनीत जैन इंडिया पैडल ओपन के विजेताओं के साथ

दिन की शुरुआत महिला युगल फाइनल से हुई, जिसमें स्पेन की जोड़ी एनिज़े सांतामारिया लांडा और ऐताना सोलन डोमेनेच ने जापान की कोटोमी ओज़ावा और स्पेन की एलिज़ाबेथ नोगुएरस लोरेंज को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की। स्पेन की खिलाड़ियों ने शानदार टीमवर्क और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए 3-6, 6-1, 6-2 के स्कोर के साथ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

End of Feed