स्पोर्ट्स

'आपने देश का गौरव बढ़ाया है' PM Modi ने पेरिस पैरालंपिक के पदकवीरों को फोन पर दी बधाई

PM Modi Talks to Paralympics Winners: पेरिस में खेले जा रहे पेरालंपिक 2024 में भारतीय दल का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत को 5 मेडल मिल चुके हैं। इन सभी विजेताओं से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी।

Image

पीएम मोदी (फोटो -X)

PM Modi Talks to Paralympics Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों से फोन पर बात की।एथलीटों में कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, रुबीना फ्रांसिस और रजत पदक विजेता मनीष नरवाल शामिल थे।पीएम मोदी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।

पीएम मोदी ने खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा को उनके अन्य प्रयासों में सफलता की भी कामना की। पैरालंपिक में एक खेल कार्यक्रम में भाग लेने के कारण वह कॉल में शामिल नहीं हो पाई थीं।पिछले पैरालंपिक में भारत के निशानेबाजी दल ने पांच पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया था।

मनीष नरवाल ने पीएम मोदी से किया वादा

बातचीत के दौरान मनीष ने कहा कि निशानेबाजी दल ने अपने पदकों की संख्या में सुधार करने और सात पदकों के साथ लौटने का लक्ष्य रखा है।अब तक भारत ने निशानेबाजी में चार पदक जीते हैं, जिसमें मोना, प्रीति और रुबीना ने एक-एक कांस्य पदक जीता है। जबकि लेखरा ने निशानेबाजी में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।

भारत का अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन

भारत ने चल रहे पेरिस पैरालिंपिक में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कुल पांच पदक हासिल किए हैं।रुबीना ने शनिवार को पी2-महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। उन्होंने फाइनल में कुल 211.1 अंक हासिल किए। ईरान की जावनमर्दी सरेह ने स्वर्ण (236.8 अंक) जीता और तुर्की की ओजगन आयसेल ने रजत पदक (231.1 अंक) जीता।

इससे पहले शुक्रवार को मौजूदा पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने अपना सिलसिला जारी रखा और चल रहे पेरिस पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इसी इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article