PicklePulse 2025: विशाल लौंगानी ने किया डबल धमाल, पुरुषों के एकल और युगल दोनों खिताब पर किया कब्जा

ठाणे में आयोजित पिकलपल्स 2025 में दर्शकों को बेहतरीन खेल का नजारा देखने को मिला जहां विशाल लौंगानी टूर्नामेंट के हीरो बनकर उभरे। उन्होंने पुरुषों के एकल और युगल दोनों खिताब पर कब्जा किया।

PicklePulse 2025: महाराष्ट के ठाणे में आयोजित पिकलपल्स 2025 में दर्शकों को बेहतरीन खेल का नजारा देखने को मिला। जहां विशाल लौंगानी टूर्नामेंट के हीरो बनकर उभरे। कॉमन ग्राउंड पर शनिवार 23 अगस्त को खेले गए मुकाबलों में उन्होंने पुरुषों के एकल और युगल दोनों खिताब अपने नाम किए। सिंगल्स फाइनल में लौंगानी ने पूरे संयम और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए धनविन भोले को कड़े मुकाबले में 21-16 से हराया। मैच के दौरान भोले ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अंत में लौंगानी का कंसिस्टेंट प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ और वो खिताब अपने नाम करने में सफल रहे।

Vishal Laungani, Craig Correa and Aaryan Kotak

(बांए से दांए): विशाल लौंगानी, क्रेग कोरेया और आर्यन कोटक।

विशाल लौंगानी और क्रेग कोरेया को पुरुष डबल्स चैंपियन बनने पर आर्यावेयर रियल्टर्स एलएलपी और होमर्सिटी के आर्यन कोटक द्वारा प्रदान किया गया।

पुरुषों का एकल खिताब अपने नाम करने के बाद लौंगानी ने कहा,'आज मैंने जो प्रदर्शन किया वह कड़े अभ्यास, बलिदान और खुद पर विश्वास का प्रतिबिंब था।' उपविजेता रहे धनविन भोले के हार न मानने वाले जज्बे को हर किसी ने सराहा जिसकी वजह से फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

End of Feed