स्पोर्ट्स

Paris Paralympic Opening Ceremony Live Streaming: जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं पेरिस पैरालंपिक का ओपनिंग सेरेमनी

Paris Paralympic Opening Ceremony Time, Paralympic Live Streaming in india: पेरिस पैरालंपिक की तैयारी पूरी हो चुकी है। खेलों के महाकुंभ का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। आइए जानते हैं पैरालंपिक के ओपनिंग सेरेमनी को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव भारत के संयुक्त ध्वजवाहक होंगे। (फोटो- SAI Media/Paralympic Games X)

Photo : Twitter

Paris Paralympic Opening Ceremony Live Streaming in india: पेरिस ओलंपिक के बाद अब पेरिस पैरालंपिक का आगाज होने जा रहा है। पेरिस पैरालंपिक का आज भव्य ओपनिंग होगा। पूरी दुनिया की नजर पेरिस पैरालंपिक के ओपनिंग सेरेमनी पर होगी। खेलों के महाकुंभ के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के करीब 100 से अधिक सदस्य शामिल होंगे। इसमें कुल 52 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह समारोह खेलों के इतिहास में पहली बार स्टेडियम से बाहर आयोजित होगा। पेरिस ओलंपिक का भी ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम से बाहर हुआ था। इसके अलावा कल यानी गुरुवार को जिन खिलाड़ियों का इवेंट हैं, वे अपने देशों की परेड में भाग नहीं लेंगे। भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव (एफ34) भारत के संयुक्त ध्वजवाहक होंगे। पेरिस पैरालंपिक में भारत की ओर से 84 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 का ओपनिंग सेरेमनी कब होगा? (Paris Paralympic Opening Ceremony Date)

पेरिस पैरालंपिक का ओपनिंग सेरेमनी बुधवार (28 अगस्त 2024) से शुरू होगा।

पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक कौन होंगे? (Paris Paralympic Opening Ceremony Indian Flag Bearers)

पेरिस पैरालंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव ध्वजवाहक होंगे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 का ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे होगा? (Paris Paralympic Opening Ceremony Time)

पेरिस पैरालंपिक 2024 काओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा।

पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को टीवी पर कहां देख सकते है? (Paris Paralympic Opening Ceremony On Tv)

पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी को आप भारत में स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Paris Paralympic Opening Ceremony Live Streaming)

पेरिस पैरालंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article