स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: सात्विक साईराज रंकी रेड़्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने किया विजयी आगाज

पेरिस ओलंपिक में पदक की दावेदार मानी जा रही सात्विकसाई राज और रंकी रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की है

Image

सात्विकसाई राज और रंकी रेड्डी

KEY HIGHLIGHTS
  • सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने किया विजयी आगाज
  • फ्रांसीसी जोड़ी को ग्रुप सी के पहले मुकाबले में दी सीधे गेम में मा
  • दूसरे मुकाबले में रविवार को होगी जर्मनी से भिड़ंत

पेरिस: पदक की दावेदार मानी जा रही सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की है। ग्रुप सी के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मेजबान फ्रांस के कोर्वी लुकास और लाबर रोनेन की जोड़ी को 21-17 और 21-14 के अंतर से सीधे गेम में मात दी। भारतीय जोड़ी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए फ्रेंच जोड़ी को पटखनी देने में सफल रही।

फ्रांसीसी जोड़ी को दी आसानी से मात

पहला गेम 21-17 से अपने नाम करने के बाद दूसरे गेम में भी ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली थी। पहली गेम जीतने में भारतीय जोड़ी को 23 मिनट का वक्त लगा। इसके बाद दूसरे गेम में 13 मिनट में 11-8 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद बाकी बचा काम जल्दी ही पूरा कर लिया और दूसरा गेम 21- 14 से जीतकर अपने ओलंपिक अभियान का जीत के साथ आगाज किया। भारतीय जोड़ी ने 47 मिनट में मैच अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने इस मुकाबले में जो भी अंक दिए वो अपनी गलती की वजह से दिए नहीं तो स्कोर लाइन कुछ और होती।

दूसरे मुकाबले में होगी जर्मनी की जोड़ी से भिड़ंत

सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में जर्मनी की जोड़ी से होगा। ये मुकाबला रविवार को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article