स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: साविक-चिराग का मैच रद्द, जानिए क्या है वजह

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आज उनका मुकाबला जर्मन की जोड़ी से था। लेकिन जर्मन खिलाड़ी मार्क लैम्सफस चोटिल होने के कारण नाम वापस ले लिया है।

Image

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी। (फोटो- Badmintonphoto X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की ओलंपिक खेलों में पुरुष एकल ग्रुप एल के शुरुआती मैच में केविन कॉर्डन पर जीत को नहीं गिना जाएगा क्योंकि ग्वाटेमाला का उनका प्रतिद्वंद्वी बाईं कोहनी की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गया है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने एक अपडेट में कहा, ‘ग्वाटेमाला के पुरुष एकल खिलाड़ी केविन कॉर्डन बाईं कोहनी की चोट के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता से हट गए हैं।’

इसमें कहा गया है,‘इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और बेल्जियम के जूलियन कैराग्गी के खिलाफ उनके ग्रुप एल के शेष मैच नहीं खेले जाएंगे। इस ग्रुप के मैचों का कार्यक्रम फिर से निर्धारित किया गया है।’ बैडमिंटन की विश्व संस्था ने कहा,‘ग्रुप चरण के लिए बीडब्ल्यूएफ के प्रतियोगिता संबंधी नियमों के अनुसार ग्रुप एल में मैच कॉर्डन को शामिल करते हुए खेले गए थे। इसलिए ग्रुप एल में कॉर्डन से जुड़े सभी खेले गए या अभी खेले जाने वाले सभी मैचों के परिणाम अब हटाए गए माने जाते हैं।’

टोक्या ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट कॉर्डन के हटने का मतलब है कि ग्रुप एल मैं अब केवल तीन खिलाड़ी होंगे जिसमें सेन के अलावा क्रिस्टी और कैरागी शामिल हैं।इस तरह से इस ग्रुप में सेन अकेले खिलाड़ी होंगे जो तीन मैच खेलेंगे। यह भारतीय खिलाड़ी सोमवार को कैरागी और बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में क्रिस्टी से भिड़ेगा।

इस बीच जर्मन खिलाड़ी मार्क लैम्सफस के चोट के कारण नाम वापस लेने के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का पुरुष युगल ग्रुप सी का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। भारतीय जोड़ी को सोमवार को लैम्सफस और मार्विन सेडेल की जर्मन जोड़ी से मैच खेलना था बीडब्ल्यूएफ ने कहा,‘जर्मन पुरुष युगल खिलाड़ी मार्क लैम्सफस घुटने की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता से हट गए हैं।’ विश्व संस्था ने कहा,‘लैम्सफस और उनके साथी मार्विन सेडेल के ग्रुप सी में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे, 29 जुलाई 2024) और फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लाबर (30 जुलाई 2024) के खिलाफ होने वाले मैच अब नहीं खेले जाएंगे।’

सात्विक और चिराग ने शनिवार को लुकास कोरवी और रोनन लाबार की फ्रांसीसी जोड़ी पर 21-17, 21-14 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। यह भारतीय जोड़ी ग्रुप के अपने अंतिम मैच में मंगलवार को इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो से भिड़ेगी। जर्मन जोड़ी के हटने के कारण इंडोनेशिया की जोड़ी की शनिवार को लैम्सफस और सीडेल पर जीत को परिणाम से हटा दिया गया है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article