हर चीज की ‘भगवा' ब्रांडिंग क्यों? हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदले जाने पर भड़के परगट सिंह और धनराज पिल्लै

भारतीय हॉकी टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान परगट सिंह और धनराज पिल्लै ने हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की जर्सी का रंग भगवा किए जाने के निर्णय को आड़े हाथों लिया है।

नई दिल्ली: विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीमों की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया करने पर भड़के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने सवाल दागा कि देश में हर चीज की ’भगवा ब्रांडिंग’ क्यों हो रही है जबकि धनराज पिल्लै का कहना है कि राष्ट्रीय टीम की पहचान नीली जर्सी रही है, यह कोई फ्रेंचाइजी हॉकी नहीं है। नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारतीय महिला और पुरुष टीमों की जर्सी का रंग बदले जाने को लेकर काफी विवाद हो गया है। पूर्व कप्तान वीरेन रसकिन्हा द्वारा सवाल उठाये जाने के बाद हॉकी इंडिया ने हालांकि सफाई में कहा है कि तकनीकी कारणों से कोचों और खिलाड़ियों के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया।

Indian Hockey Team World Cup Jersey

विश्व कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम की जर्सी (फोटो क्रेडिट AI Generated)

नीली जर्सी रही है भारतीय हॉकी की पहचान

End of Feed