IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे पंकज आडवाणी और अनुपमा रामचंद्रन

आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पंकज आडवाणी और अनुपमा रामचंद्रन ने प्रवेश कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने खिताब जीतने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

इंदौर: दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एक और विश्व खिताब जीतने की अपनी कोशिश जारी रखते हुए शुक्रवार को हमवतन दिग्विजय कादियान को 4-2 से हराकर आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।आडवाणी सेमीफाइनल में ईरान के अली घरहागोजलू से भिड़ेंगे जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारत के ध्वज हरिया को हराया। दूसरा सेमीफाइनल हांगकांग चीन के दो खिलाड़ियों लैंगयी रयान ली और टैम युन फुंग के बीच खेला जाएगा। इससे पहले बृजेश दामानी को रयान ली के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Pankaj Advani AND Anupama Ramachandran

पंकज आडवाणी और अनुपमा रामचंद्रन (फोटो क्रेडिट AI GENERATED)

अनुपमा रामचंद्रन ने दी कीर्तना पांडियन को मात

End of Feed