स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: पेरिस में मची खलबली, ओलंपिक शुरू होने से ठीक पहले 5 एथलीट कोविड-19 पॉजिटिव

Covid-19 cases found among Paris Olympics 2024 Athletes: पेरिस ओलंपिक 2024 से ठीक पहले फ्रांस की राजधानी और खेल जगत में खलबली मच गई है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई महिला वॉटर पोलो टीम की 5 खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं।

Image

पेरिस ओलंपिक 2024 में कोविड-19 का साया (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • ओलंपिक पर कोविड-19 का साया
  • 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए

Covid-19 In Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के लिए आस्ट्रेलिया की महिला वाटर पोलो टीम की पांच खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। पेरिस में आस्ट्रेलिया की दल प्रमुख अन्ना मीयर्स ने कहा कि कोविड मामले सिर्फ वाटर पोलो टीम तक ही सीमित हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि पॉजिटिव खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति है।

उन्होंने कहा, "हम कोविड को किसी अन्य श्वसन संबंधी बीमारी से अलग नहीं मानते हैं। लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे ‘प्रोटोकॉल’ का भी पालन हो। इस तरह की बीमारियों से निपटना और इन्हें कम से कम फैलने देना हर ओलंपिक खेलों का एक अभिन्न अंग है।"

‘प्रोटोकॉल’ में मास्क पहनना और ट्रेनिंग के बाहर टीम के अन्य सदस्यों से पॉजिटिव खिलाड़ियों को दूर रखना शामिल है। मीयर्स ने कहा कि पूरी टीम की जांच हो चुकी है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article