अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच के दौरान पुलिस-प्रशंसकों की भिड़ंत, एक की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:59 PM IST

Argentina football match chaos: अर्जेंटीना फुटबॉल लीग के एक मैच के दौरान बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशंसकों में भिड़ंत में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और रैफरी को मैच रोकना पड़ा जबकि स्टेडियम के भीतर आंसूगैस छोड़ी गई। एक सप्ताह पहले ही इंडोनेशिया में फुटबॉल स्टेडियम के भीतर आंसू गैस छोड़ने से 131 लोग मारे गए थे ।

अर्जेंटीना फुटबॉल लीग के एक मैच के दौरान बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशंसकों में भिड़ंत में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और रैफरी को मैच रोकना पड़ा जबकि स्टेडियम के भीतर आंसूगैस छोड़ी गई ।

argentina

अर्जेंटीना फुटबॉल लीग में बवाल (AP)

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घरेलू टीम जिम्नासिया वाय एस्ग्रिमा के प्रशंसकों को पहले ही से खचाखच भरे स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिला । पुलिस ने भीड़ पर रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले भी छोड़े ।

End of Feed