Asian Games Boxing: ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंचीं

Lovlina Borgohain Seals her place in Asian Games Boxing: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया है और अब वो गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

Asian Games Women Boxing: भारत की बेहतरीन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बुधवार को एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नतालिया बोगदानोवा को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराकर महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। भारतीय बॉक्सर ने कड़े मुकाबले में बोगदानोवा की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की।

Lovlina Borgohain Qualifies For Boxing Final In 2026 Asian Games

एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंचीं (Instagram/Lovlina_Borgohain)

लवलीना ने मुकाबले की शुरुआत सावधानी से की; दोनों बॉक्सरों ने अपनी लय पाने में समय लिया और शुरुआती राउंड में अपने आक्रामक दांव-पेच सीमित रखे। बोगदानोवा ने अधिक आक्रामकता दिखाई और पहला राउंड 3-2 से अपने नाम किया।

End of Feed