Wimbledon 2025: नोवाक जोकोविच 14वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे

Novak Djokovic In Wimbledon 2025 Semi-Final: नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके पुरुष एकल में रिकॉर्ड 14वीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा।

नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके पुरुष एकल में रिकॉर्ड 14वीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा। अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को 6-7 (6), 6-2, 7-5, 6-4 से हराया।

Novak Djokovic In Wimbledon 2025 Semi Final

नोवाक जोकोविच

इससे पहले तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिनर ने शानदार सर्विस और तेज फोरहैंड का इस्तेमाल करते हुए 10वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को 7-6 (2), 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविच को सिनर से पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन विंबलडन में उन्होंने इटली के इस खिलाड़ी के खिलाफ जो दो मैच खेले हैं उनमें उन्होंने जीत हासिल की है।

End of Feed