स्पोर्ट्स

नीता अंबानी फिर चुनी गईं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी एक बार फिर सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य चुनी गई हैं।

Image

नीता अंबानी

KEY HIGHLIGHTS
  • नीता अंबानी निर्विरोध चुनी गईं आईओसी की सदस्य
  • साल 2016 से बनी हुईं हैं इस समिति की सदस्य
  • नीता अंबानी को मिले वोटिंग में शत प्रतिशत मत

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्रशासक नीता अंबानी को बुधवार को पेरिस में सर्वसम्मति से दोबारा भारत से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया। पेरिस में चल रहे आईओसी के 142वें सत्र के दौरान हुए मतदान में नीता को शत प्रतिशत मत मिले। नीता ने पुन: आईओसी सदस्य चुने जाने के बाद विज्ञप्ति में कहा,'मैं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अध्यक्ष (थॉमस) बाक और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर उनके विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'

ओलंपिक आंदोलन को भारत और दुनिया में मजबूत करने को हूं तत्पर

उन्होंने कहा, 'फिर से (सदस्य) चुना जाना ना केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव की मान्यता भी है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करती हूं और भारत तथा दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।'

साल 2016 में पहली बार बनीं थी आईओसी की सदस्य

नीता को पहली बार 2016 में रियो डि जिनेरियो ओलंपिक खेलों के दौरान इस प्रतिष्ठित संस्था में शामिल किया गया था। वह आईओसी में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला हैं। पिछले आठ साल से नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समित का हिस्सा है। भारत में वो आईपीएल और आईएसएल से बेहद सक्रिय तरीके से जुड़ी हैं। खेलों के प्रति उनका लगाव बेहद अलग है और भारत में खेलों के विकास में समर्पण के साथ जुटी हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article