Asian U19 Boxing Championship: निशा और मुस्कान ने जीते स्वर्ण, 10 में से 9 महिला प्लेयर्स ने जीते मेडल

थाइलैंड में आयोजित अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की दो युवा महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भाग ले रही 10 भारतीय महिला मुक्केबाजों में से 9 मेडल जीतने में सफल रहीं।

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रही अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निशा (54 किग्रा) और मुस्कान (57 किग्रा) ने रविवार को स्वर्ण पदक जीतकर युवा महिला मुक्केबाजी में भारत के बढ़ते दबदबे को प्रदर्शित किया। पांच अन्य मुक्केबाजों ने रजत पदक जीते। अंडर-19 स्पर्धा में भाग ले रही 10 महिला मुक्केबाजों में से नौ ने पदक जीते हैं। इसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की यह सफलता कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन जैसे देशों के साथ भारत को एक उभरती हुई शक्ति के रूप में प्रदर्शित करेगी।

Nisha and Muskan

निशा और मुस्कान (फोटो क्रेडिट @BFI_official X)

निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने तीसरे और अंतिम दौर में चीन की सिरुई यांग के खिलाफ अपना दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की। इसके बाद मुस्कान ने भारत के लिए लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान की अयाजान एर्मेक को 3:2 के विभाजित निर्णय से हराया।

End of Feed