63 किग्रा भारवर्ग में मेडल से चूकी भारत की निरुपमा देवी, क्लीन एंड जर्क में नहीं रहा एक भी प्रयास सफल

वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय वेटलिफ्टर से एक और मेडल की उम्मीद मंगलवार को थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। पच्चीस वर्षीय निरुपमा पूरे मुकाबले के दौरान लय में नहीं दिखीं। उन्होंने छह प्रयासों में केवल स्नैच में 93 किग्रा का एक सफल प्रयास किया।

अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रही भारत की निरुपमा देवी महिलाओं के 63 किग्रा भारवर्ग में मेडल से चूक गईं। निरुपमा अपने छह में से केवल एक सफल प्रयास कर सकीं और कुल वजन दर्ज करने में नाकाम रहीं। पच्चीस वर्षीय निरुपमा पूरे मुकाबले के दौरान लय में नहीं दिखीं। उन्होंने छह प्रयासों में केवल स्नैच में 93 किग्रा का एक सफल प्रयास किया। उन्होंने स्नैच में 93 किग्रा वजन अपने दूसरे प्रयास में उठाया जबकि वह पहले प्रयास में ऐसा करने में नाकाम रहीं थी। वह तीसरे प्रयास में 95 किग्रा वजन उठाने में भी असफल रहीं। स्नैच चरण के बाद वह पांचवें स्थान पर थीं।

nirupama Devi

निरुपमा देवी (साभार-X)

पदक की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें क्लीन एवं जर्क में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी। उन्होंने शुरुआती प्रयास के लिए 123 किग्रा वजन चुना। वह वजन को कंधों तक (क्लीन) लाने में सफल रहीं लेकिन उसे सिर के ऊपर स्थिर (जर्क) नहीं कर सकीं। भारतीय साथियों के जोरदार उत्साहवर्धन के बीच निरुपमा ने दूसरे प्रयास में फिर 123 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की। इस बार भी वह क्लीन करने में सफल रहीं लेकिन जर्क के दौरान संतुलन खो बैठीं और बारबेल उनके पीछे गिर गई।

End of Feed