Brussels Diamond League Final: नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल में बनाई जगह, इस दिन होगा पदक का फैसला

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने ब्रुसेल्स में आयोजित होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है

KEY HIGHLIGHTS
  • नीरज चोपड़ा ने किया ब्रुसेल्स डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई
  • 13-14 सितंबर, 2024 को खेला जाएगा फाइनल
  • साझा रूप से तीसरे पायदान पर रहते हुए नीरज ने किया क्वालीफाई

भारत के स्टार एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ब्रुसेल्स में आयोजित होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ब्रुसेल्स में फाइनल इवेंट का आयोजन 13-14 सितंबर, 2024 को होगा।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

छह खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई

जिन छह खिलाड़़ियों को फाइनल के लिए ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मिला है उनमें पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता एंटरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर, याकूब वाल्डिच, एंड्रियन मारडरे और रोड्रिक डीन शामिस हैं। लुसाने में दूसरे स्थान पर रहते हुए नीरज चोपड़ा ने सात अंक अर्जित किए थे। नीरज चोपड़ा और जर्मनी को वेबर के साथ 15-15 अंक की बराबरी पर हैं। एंडरसन पीटर्स 21 अंक के साथ पहले, चेक रिपब्लिक के याकुब वाल्डिच 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

End of Feed