FIFA World Cup 2026: साइबारी ने दागा टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल, मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया

मोरक्को ने बोस्टन स्टेडियम में स्कॉटलैंड पर 1-0 से शानदार जीत हासिल की। ​​इस्माइल साइबारी ने निर्णायक गोल किया और 'एटलस लायंस' ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए ग्रुप C में अहम जीत दर्ज की। इस मैच में मोरक्को के साइबारी ने टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल करके इतिहास रच दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोरक्को ने बोस्टन स्टेडियम में स्कॉटलैंड पर 1-0 से शानदार जीत हासिल की। इस्माइल साइबारी ने निर्णायक गोल किया और 'एटलस लायंस' ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए ग्रुप C में अहम जीत दर्ज की। OptaJoe के एक्स हैंडल के अनुसार, मोरक्को ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 601 पास पूरे किए। यह 1966 के बाद से किसी अफ्रीकी टीम द्वारा FIFA वर्ल्ड कप मैच में किए गए सबसे ज्यादा पास का रिकॉर्ड है।

Morocco vs Scotland

मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराया। फोटो- AP

मोरक्को ने साइबारी के जरिए शुरुआती बढ़त बनाई। उन्होंने स्कॉटिश डिफेंस को भेदते हुए ब्राहिम डियाज के सटीक पास को कंट्रोल किया और गोलकीपर एंगस गन को छकाते हुए नेट के ऊपरी हिस्से में जोरदार शॉट मारा। यह गोल मौजूदा FIFA वर्ल्ड कप 2026 का सबसे तेज गोल साबित हुआ और साथ ही इस ग्लोबल टूर्नामेंट में मोरक्को का अब तक का सबसे तेज गोल भी रहा। इससे उन्हें चार अंक मिले और फिलाडेल्फिया में ब्राजील के मैच से पहले वे कुछ समय के लिए ग्रुप C में टॉप पर पहुंच गए।

End of Feed