भारत में होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट होगा या नहीं, खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने दे दिया बड़ा अपडेट

Commonwealth Games in India: भारत के खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी और क्रिकेट जरूर रहेंगे जबकि कबड्डी, योगासन, खोखो और मलखम्ब जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों में से भी दो को जगह दी जायेगी।

Commonwealth Games in India: भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। साल 2010 के 20 साल बाद गुजरात के अहमदाबाद में इन खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर भारत के खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी और क्रिकेट जरूर रहेंगे जबकि कबड्डी, योगासन, खोखो और मलखम्ब जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों में से भी दो को जगह दी जायेगी। राष्ट्रमंडल खेल अध्यक्ष डोनाल्ड रूकारे की अध्यक्षता में इसके प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह मेजबान शहर अहमदाबाद में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शुक्रवार को मांडविया से भी मुलाकात की थी।

Cricket in Ccommonwealth games

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में क्रिकेट शामिल होगा या नहीं (फोटो साभार- BCCI)

भारत के खेलमंत्री ने दी जानकारी

खेलमंत्री ने बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया, 'हमारे पारंपरिक खेलों में से कबड्डी, मलखम्ब , खोखो और योगासन में से दो को शामिल करने का प्रयास है।’’ ग्लास्गो में इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में बजट में कटौती के लिये क्रिकेट और हॉकी को शामिल नहीं किया गया है लेकिन मांडविया ने कहा कि भारत में होने वाले खेलों में इनकी वापसी होगी। ग्लास्गो खेलों में सिर्फ दस खेल शामिल किये गए हैं जिनमें निशानेबाजी, कुश्ती और बैडमिंटन भी नहीं हैं। मांडविया ने कहा, 'क्रिकेट और हॉकी दोनों 2030 खेलों में होंगे।'

End of Feed