Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ धमाकेदार आगाज, भारतीय दल की पीवी सिंधू और शरत कमल ने की अगुआई, समारोह में लहराया तिरंगा
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ धमाकेदार आगाज, भारतीय दल की पीवी सिंधू और शरत कमल ने की अगुआई, समारोह में लहराया तिरंगा
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Live Streaming Online: Watch Here
पेरिस दुनिया की तीसरा शहर बन गया है, जो तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 1900 और 1924 में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था। 100 साल लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों की पेरिस में वापसी हुई है। उद्धाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई टेबल टेनिस खिलाड़ी शरद कमल और वीपी सिंधू ने की। दोनों धव्जवाहक होंगे। पीवी सिंधु दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं और कमल पांचवीं बार ओलंपिक में शिरकत कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में कुल 117 खिलाड़ी दमखम दिखाने उतरेंगे। भारतीय खिलाड़ी 18 दिन तक चलने वाले 16 खेलों की विभिन्न इवेंट्स में दावेदारी पेश करेंगे।