ARG vs NED, FIFA WC: आज विश्व कप के सपने को पूरा करने के लिए एक और कदम बढ़ाने उतरेंगे मेस्सी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2022, 09:33 AM IST

FIFA World Cup 2022, Argentina vs Netherlands: अर्जेंटीना आज जब विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना करने के लिए उतरेगा तो सभी की निगाहें स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी पर टिकी होंगी जो विश्व चैंपियन बनने का अपना सपना साकार करने की कवायद को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अर्जेंटीना आज जब विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना करने के लिए उतरेगा तो सभी की निगाहें स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी पर टिकी होंगी जो विश्व चैंपियन बनने का अपना सपना साकार करने की कवायद को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले को मेस्सी बनाम वर्जिल वान डिक, विश्वकप के सबसे युवा कोच बनाम सबसे उम्रदराज कोच और दक्षिण अमेरिका बनाम यूरोप के रूप में देखा जा रहा है।

messi_argentina

लियोनेल मेस्सी (AP)

इस मुकाबले में यह संभावना नए आयाम जोड़ती है कि आगे का कोई भी मैच मेस्सी का विश्व कप में आखिरी मैच हो सकता है। सात बार विश्व के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मेस्सी विश्व कप जीतने के अपने सपने को साकार करने से केवल तीन जीत दूर हैं लेकिन दो लोग उनकी राह में रोड़ा बन सकते हैं। इनमें पहला व्यक्ति वान डिक हैं जिन्हें पिछले पांच वर्षों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रक्षकों में से एक माना जाता है। मेस्सी को अगर उनके ट्रेडमार्क ड्रिबल से कोई रोक सकता है तो वह लिवरपूल के सेंटर बैक वान डिक हैं जो खेल की बहुत अच्छी समझ भी रखते हैं।

End of Feed