Asian Games: 17 साल की कुमकुम मोहोद ने इतिहास रचा, विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय तीरंदाज

भारत की युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने महिलाओं के इंडिविजुअल रिकर्व फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं। 17 साल की कुमकुम फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की तीरंदाज को शूटऑफ में हराया। साथ ही ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने महिलाओं के इंडिविजुअल रिकर्व फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं। गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही कुमकुम ने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई कर गईं और कोटा हासिल किया।

Kumkum

कुमकुम ने जीता गोल्ड मेडल।

17 साल की कुमकुम फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की तीरंदाज ओह ये जीन रोमांचक शूटऑफ में हराया। इससे पहले कुमकुम मोहोद ने चीन की झू जिंगयी को 6-2 से हराकर महिलाओं के इंडिविजुअल रिकर्व फाइनल में जगह बनाई, जिससे भारत को एशियन गेम्स में तीरंदाजी का एक और मेडल पक्का हो गया। 17 साल की कुमकुम ने क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की मौजूदा वर्ल्ड और पूर्व ओलंपिक चैंपियन कांग चाएयंग को हराने के बाद इंडिविजुअल इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

End of Feed