Malaysia Masters 2025: मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

Malaysia Masters 2025: भारत के अनुभवी खिलाड़ी किंदाबी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए। 65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22 17-21 22-20 से शिकस्त दी।

Malaysia Masters 2025: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां चुनौतीपूर्ण पुरुष एकल मुकाबले में अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22 17-21 22-20 से शिकस्त दी। अब पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत का सामना अंतिम चार में जापान के युशी टनाका से होगा। इस तरह विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा के रजत पदक विजेता भारतीय का यह एक साल में पहला सेमीफाइनल होगा।

Kidambi Srikanth

किदांबी श्रीकांत (साभार-X)

टनाका ने शनिवार को पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में टोमा जूनियर के भाई क्रिस्टो पोपोव को 21-18 16-21 21-6 से पराजित किया था। पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल जापान के चौथे वरीय कोडाई नारोका और चीन के दूसरे वरीय लि शि फेंग के बीच खेला जाएगा। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी जिससे श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं।

End of Feed