Junior Hockey Asia Cup: भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 11-1 से रौंदा, मेंस टीम ने जापान के साथ ड्रॉ खेला

जूनियर हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का जलवा कायम है। विमेंस ने मलेशिया को जहां 11-1 से रौंदा। वहीं, मेंस टीम ने जापान के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला। विमेंस टीम की यह दूसरी जीत है। इससे पहले साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था। वहीं, मेंस टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 14-0 से हराया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने रविवार को एएचएफ जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में मलेशिया को 11-1 से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं, भारतीय मेंस ने के पूल-ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार जुझारूपन दिखाते हुए जापान के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला।

Junior India Hockey Team

जूनियर हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम। फोटो- हॉकी इंडिया

टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू करने वाली भारतीय टीम की ओर से मलेशिया के खिलाफ सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। भारत ने चार गोल मैदानी खेल से पांच पेनल्टी कॉर्नर और दो पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किए।

End of Feed