Controversy: जीव मिल्खा सिंह का कपिल देव से खिलाड़ियों को IGPL में खेलने की अनुमति देने का आग्रह, झुकने को तैयार नहीं कपिल

Jeev Milkha Singh Requests Kapil Dev For Player's IGPL participation: महान गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने पूर्व विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव के नेतृत्व वाली PGTI (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) से आग्रह किया है कि वह खिलाड़ियों को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में भाग लेने से ना रोके। हालांकि, दूसरी तरफ कपिल फिलहाल अपने फैसले से पीछे हटने के मू़ड में नहीं लग रहे हैं।

भारत के दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के नेतृत्व वाली पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) से आग्रह किया है कि वह खिलाड़ियों को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में भाग लेने से न रोके, क्योंकि उन्हें "अच्छी कमाई" करने और अपने खेल को निखारने का पूरा अधिकार है।

Jeev Milkha Singh Requests Kapil Dev For IGPL Participation of Players

कपिल देव से जीव मिल्खा सिंह ने किया आग्रह (Instagram/therealkapildev/jeevmilkhasingh)

चार यूरोपीय टूर और छह एशियाई टूर जीतने वाले 54 वर्षीय जीव ने कहा कि वह समझते हैं कि प्रत्येक टूर के अपने नियम होते हैं, लेकिन एक बार जब कोई खिलाड़ी उस टूर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर लेता है, तो उसे अन्य रास्ते तलाशने से नहीं रोका जाना चाहिए। भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर ने आईजीपीएल में खेलने वाले गोल्फरों को पीजीटीआई की प्रतियोगिताओं में खेलने से रोक दिया है। एक अन्य विश्व कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह आईजीपीएल के सह संस्थापक हैं।

End of Feed