स्पोर्ट्स

IPBL 2025 Day 5 Round-Up: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, चेन्नई ने पहली बार चखा हार का स्वाद, त्रिकोणीय डिसाइडर में फंसा बेंगलुरु

इंडियन पिकलबॉल लीग के पांचवें दिन कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले और जिनका बहुत असर प्लेऑफ राउंड में टीमों की एंट्री पर पड़ा।

IPBL Day 5_ Pearl Amalsadiwala reacts after Emilia secures a point for Mumbai

IPBL Day 5: मुंबई के लिए एमिलिया द्वारा एक प्वाइंट हासिल करने के बाद पर्ल अमलसदीवाला का रिएक्शन।

इंडियन पिकलबॉल लीग के पांचवें दिन बहुत कुछ दांव पर लगा था और तीनों टाई में कड़े मुकाबले देखने को मिले। टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपना पूरा दमखम लगाती दिखीं। मुंबई ने गुड़गांव को पटखनी देकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा और बेंगलुरु को त्रिकोणीय डिसाइडर में खींच लिया। वहीं लखनऊ ने रात के आखिरी मुकाबले में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को सीजन में पहली बार हार का स्वाद चखने के लिए मजबूर कर दिया।

मुंबई ने गुड़गांव को पटखनी देकर रखी प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

मुंबई स्मैशर्स ने दिन की शुरुआत 'मस्ट-विन' सिचुएशन के साथ की और दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया। क्वांग डुओंग ने मेन्स सिंगल्स में मुकाबले में एरिक बादामी को 15-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। इसके बाद गुड़गांव ने मेन्स डबल्स मुकाबले में शानदार वापसी की। स्टाव्या भसीन और जैक मुनरो की जोड़ी ने 15-10 के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद मुंबई ने एलिसन हैरिस की विमेंस सिंगल्स में एमिलिया श्मिट के खिलाफ 15-11 के अंतर से जीत दर्ज करके मैच दोबारा बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद गुड़गांव की टीम ने दम दिखाया और विमेंस डबल्स मुकाबला 15-12 के अंतर से जीतकर टाई को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबला ग्रैंड रैली में गया, जहां पर्ल और एलिसन ने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए 21-19 के करीबी अंतर से मुंबई को जीत दिला दी। इसके साथ मुंबई की 4-2 के अंतर से जीत पक्की हो गई।

टाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

पुरुष: अम्मोल रामचंदानी (मुंबई)

महिला: एमिलिया श्मिट (गुड़गांव)

हैदराबाद रॉयल्स ने बेंगलुरु के खिलाफ शानदार वापसी करके की प्लेऑफ में एंट्री

बेंगलुरु ने पांचवें दिन के दूसरे टाई में शानदार शुरुआत करते हुए हैदराबाद के खिलाफ 3-0 की बढ़त बना ली थी, बेंगलुरु को फुक हुइन्ह(15-10), हुइन्ह-अर्जुन की जोड़ी (15-10) और पेई चुआन काओ (15-13) ने जीत दर्ज करके बेंगलुरु शुरुआती बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद हैदराबाद ने शानदार वापसी करके पासा पलट दिया।

फज-चक्रवर्ती की जोड़ी ने विमेंस डबल्स का मुकाबला 15-7 से जीतकर स्कोर को 3-1 कर दिया। इसके बाद ग्रैंड रैली में सीजन का सबसे बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला जहां हैदराबाद ने अंत में 21-19 के अंतर से जीत दर्ज करके टाई को 3-3 से बराबर कर दिया। इस नतीजे का फायदा हैदराबाद को हुआ और उसने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में जगह पक्की कर दी, जबकि बेंगलुरु को मुंबई और गुड़गांव के साथ त्रिकोणीय प्लेऑफ डिसाइडर में धकेल दिया।

टाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

पुरुष: अर्जुन सिंह (बेंगलुरु)

महिला: पेई चुआन काओ (बेंगलुरु)

लखनऊ ने चेन्नई को मात देकर प्लेऑफ में पक्की की जगह

लखनऊ लेपर्ड्स ने आईपीबीएल के पांचवें दिन के आखिरी टाई में टेबल-टॉपर चेन्नई सुपर वॉरियर्स को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंका दिया। बेंगलुरु ने चेन्नई को सीजन में पहली बार हार का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया। राइलर डीहार्ट ने अमन पटेल के खिलाफ 15-12 के अंतर से जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद मेहता-हरग्रीव्स की जोड़ी ने मेल डबल्स में 15-13 के अंतर से जीत के साथ चेन्नई की वापसी कराई। रूस वैन रीक ने विमेंस सिंगल्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 15-3 के अंतर से मैच अपने नाम किया। 1-2 से पिछड़ने के बाद लखनऊ ने विमेंस डबल्स मजबूती से जवाब दिया और शेल्बी-नाओमी की जोड़ी ने मुकाबला 15-11 के अंतर से जीकर टाई को 2-2 से बराबर कर दिया। अंत में ग्रैंड रैली में लखनऊ लेपर्ड्स ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और 21-18 के साथ जीत दर्ज करके चेन्नई को 4-2 से पटखनी देकर प्लेऑफ में अपनी बर्थ पक्की करने में सफल रही।

टाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

पुरुष: आदित्य रुहेला (लखनऊ लेपर्ड्स)

महिला: रूस वैन रीक (चेन्नई सुपर वॉरियर्स)

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के बारे में

टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (Indian Pickleball Association) भारत में पिकलबॉल के आधिकारिक संचालन संस्था है, जो पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समर्पित है। आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से एसोसिएशन सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।

पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में

पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है, जो सभी आयु वर्ग, कौशल वर्ग और प्रारूपों ( एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित) को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देशभर में हर सप्ताह कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।

पिकलबॉल की सभी लेटेस्ट न्यूज़, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट के लिए हमें Instagram पर @pickleballnow पर फॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!

स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article