एश्वर्य, रुद्रांक्ष और नीरज की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में पुरुष की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता

Asian Games, India Wins 50 Meter Rifle 3 Position Team Event Silver Medal: भारत के लिए शुक्रवार की शुरुआत निशानेबाजी में बेमिसाल रही। एक तरफ जहां सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को उसका दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में 1762 अंक के साथ रजत पदक जीता। चीन ने 1766 अंक के साथ स्वर्ण, जबकि कोरिया ने 1751 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Asiad, India Wins Silver Medal In 50 Meter Rifle 3 Position Mens Team Event Silver Medal

भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में रजत पदक जीता (X/SAIMedia)

तोमर ने 589 और नीरज ने 588 अंक के साथ व्यक्तिगत 3पी स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। रुद्रांक्ष हालांकि व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके क्योंकि एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं।

End of Feed