Paris Olympics 2024, IND vs IRE: आयरलैंड को मात देकर पुरुष हॉकी टीम ने दर्ज की दूसरी जीत, हरमनप्रीत बने जीत के हीरो

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को अपने ग्रुप दौर के तीसरे मैच में मात देकर दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम की जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे।

पेरिस: हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को ग्रुप बी के अपने तीसरे मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 अंतर से मात देकर दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड को 3-2 के अंतर से मात देकर की थी लेकिन इसके बाद सोमवार को दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। ऐसे में क्वार्टर फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बड़े अंतर से जीत जरूरी थी। ऐसे में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को रौंद दिया। भारतीय टीम ने मैच के फर्स्ट हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में यही बढ़त अंत में निर्णायक साबित हुई।

IND vs IRE

भारत बनाम आयरलैंड

भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम को मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत कौर गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद चौथे मिनट में सुमित ने गेंद को आयरिश गोल पोस्ट में पहुंचाने की कोशिश की वो भी नाकाम रही लेकिन 11वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करके भारत को 1-0 से आगे कर दिया। भारतीय टीम की बढ़त के साथ पहला क्वार्टर खत्म हुआ।

End of Feed