India vs Germany Hockey Highlights: भारतीय हॉकी टीम ने जीता दूसरा मैच, शूटआउट में गंवाई सीरीज

Indian Hockey team vs Germany Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम को जर्मनी के खिलाफ शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टीम सीरीज में भी हार गई है।

Indian Hockey team vs Germany Hockey Team: कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह के दो दो गोल की मदद से भारत ने दूसरे हॉकी टेस्ट में विश्व चैम्पियन जर्मनी को 5 . 3 से हराया लेकिन दो मैचों की श्रृंखला शूटआउट में 1 . 3 से गंवा दी ।मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 11 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के साथ भारत को बुधवार को पहले टेस्ट में 0 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी थी।

indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम (फोटो- X)

दूसरे टेस्ट में जर्मनी के लिये एलियान माजकूर (सातवां और 57वां मिनट) ने दो और हेनरिक मर्टजेंस ने 60वें मिनट में एक गोल किया ।भारत ने दूसरे हाफ में सुखजीत सिंह (34वां और 48वां मिनट) , कप्तान हरमनप्रीत सिंह (42वां और 43वां) और अभिषेक (45वां मिनट) के गोलों के दम पर जीत दर्ज की। शूटआउट में भारत को 1 . 3 से पराजय का सामना करना पड़ा । शूटआउट में हरमनप्रीत, अभिषेक,मोहम्मद राहील के निशाने चूके जबकि भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले आदित्य अर्जुन लालगे ने गोल दागा।भारत के गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक ने दो गोल बचाये लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके ।

End of Feed