भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह में नीरज चोपड़ा बने सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, महिलाओं में पारुल चौधरी ने मारी बाजी

भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को पहली बार आयोजित भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह में साल 2025 के ’सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली: भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को पहली बार आयोजित भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कार समारोह में साल 2025 के ’सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और उसके बाद पेरिस में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह अलग-अलग पीढ़ियों के खिलाड़ियों की मौजूदगी में मिला है। चोपड़ा ने कहा,'यह पुरस्कार मेरे दिल के बहुत नजदीक है। यहां एथलीटों की पुरानी और नयी पीढ़ी मौजूद है। उनके सामने यह पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं।'

Neeraj Chopra and Mansukh Mandaviya

नीरज चोपड़ा और मनसुख मांडवीय (फोटो क्रेडिट PTI )

डायमंड लीग में हिस्सा लेकर अवार्ड समारोह में हुए शामिल

चोपड़ा ने शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था, जहां 28 साल के इस खिलाड़ी ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और सत्र की पहली प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे। चोपड़ा दोहा से इस समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे।

End of Feed