Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार चौथे गोल्ड से एक जीत दूर

India Women's Kabaddi Team Enters Final Of Asian Games 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के एशियन गेम्स फाइनल में जगह बनाने के बाद अब भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय महिला कबड्डी टीम लगातार चौथा एशियाड स्वर्ण पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है।

जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी में भारत की महिला और पुरुष टीमें दोनों ने ही खिताबी मुकाबले में अपना स्थान पक्का कर लिया है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद अब भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शुक्रवार को नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब भारतीय महिला टीम लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने की ओर कदम बढ़ा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अब तक एशियन गेम्स 2026 में एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले ग्रुप चरण में ईरान, बांग्लादेश और जापान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई थी।।

India Women Kabaddi Team Enters Asian Games Final

भारत ने एशियन गेम्स महिला कबड्डी के फाइनल में जगह बनाई (X/ProKabaddi)

नेपाल के खिलाफ हुए मैच में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मज़बूत शुरुआत की और शुरुआती पांच मिनट के बाद 9-5 की बढ़त बना ली। चैंपियन भारत ने रेड के ज़रिए पॉइंट हासिल किए, जबकि नेपाल ने भारत के डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

End of Feed