Asian Games: शूटिंग में भारत की 'चांदी', महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में जीता टीम सिल्वर मेडल

भारतीय टीम ने कुल 1763 अंक हासिल करके पोडियम पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। चीन ने 1773 अंकों के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। जबकि कजाकिस्तान ने कड़े मुकाबले के बाद 1754 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईची-नागोया में शनिवार को एशियाई खेलों में महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद और आशी चौकसे की भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। साथ ही, तिलोत्मा सेन और आशी ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया। शूटिंग में भारत को मिलने वाला यह कुल 11 मेडल है।

India win team silver

भारत ने शूटिंग में जीता एक और सिल्वर।

End of Feed