IND Vs CHN Hockey Final Highlighs: भारत ने अजेय रहते हुए लगातार दूसरी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, चीन को दी फाइनल में 1-0 से मात
IND Vs CHN Hockey Final Highlighs: भारत ने अजेय रहते हुए लगातार दूसरी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, चीन को दी फाइनल में 1-0 से मात
पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में पहुंचा था चीन
भारतीय टीम दक्षिण कोरिया को और चीन की टीम पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं चीन की टीम पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। चीन ने भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। भारत और चीन दोनों की टीम पहले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी थीं। अंत में जुगराज के गोल ने मैच का परिणाम तय कर दिया।
पाकिस्तान के खाते में गया कांस्य पदक
भारतीय टीम के खाते में प्रतियोगिता का स्वर्ण, चीन के खाते में रजत और पाकिस्तान के खाते में कांस्य पदक गया। पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-2 के बड़े अंतर से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पाकिस्तानी टीम उधार लेकर टूर्नामेंट में शिरकत करने बगैर हेड कोच के पहुंची थी। इसके बावजूद को पोडियम फिनिश करने में सफल रही।
