AFC U20 Asian Cup Qualifiers: 20 साल बाद एशिया कप में जाने का मौका, भारत का बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो मुकाबला

AFC U20 Asian Cup Qualifiers: भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम रविवार को इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर है। एएफसी U20 एशियन कप क्वालीफायर्स के ग्रुप B में भारत का सामना बांग्लादेश से है। अगर भारत यह मैच जीत जाती है तो 20 साल बाद एशिया कप में जा सकती है।

AFC U20 Asian Cup Qualifiers: भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम के पास 20 साल के इंतजार को खत्म करने का सुनहरा मौका है। टीम रविवार को एएफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी और सबसे अहम मैच खेलेगी। यह मैच उज्बेकिस्तान के ताशकंद में दोस्तलिक स्टेडियम में होगा।भारत ने इस टूर्नामेंट में आखिरी बार 2006 में खेला था, जब भारत खुद मेजबान था। अब टीम फिर से उसी बड़े मंच पर जाना चाहती है। भारत की शुरुआत अच्छी रही थी।

fOOTBALL

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- X)

पहले मैच में भारत को मिली जीत

पहले मैच में भारत ने सीरिया को 1-0 से हराया था। मैच के आखिरी मिनट में शमी सिंगामयुम ने गोल करके भारत को जीत दिलाई थी। लेकिन दूसरे मैच में मेजबान उज्बेकिस्तान ने भारत को 4-0 से बड़ी हार दी। इस हार के बाद अब भारत के 3 पॉइंट हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम ग्रुप में सबसे नीचे है। वह अपने दोनों मैच हार चुकी है। उज्बेकिस्तान ने उसे 2-0 से और सीरिया ने 3-0 से हराया है। लेकिन भारत के लिए यह मैच आसान नहीं होगा। इसी साल SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया था।

End of Feed