स्पोर्ट्स

Hockey Team Rankings: ताजा हॉकी टीम रैंकिंग का हुआ ऐलान, जानिए दुनिया में भारतीय टीम किस नंबर पर है

Latest FIH Team Rankings: पुरुषों के हॉकी प्रो लीग और महिलाओं के नेशंस कप के समापन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने सभी टीमों की विश्व रैंकिंग का ऐलान कर दिया है। यहां जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर है और भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की क्या स्थिति हैं।

Image

एफआईएच विश्व हॉकी टीम रैंकिंग का ऐलान (X/FIH)

FIH Team Rankings: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरूष हॉकी टीम आठवें और नेशंस कप विजेता महिला टीम नौवें स्थान पर बरकरार हैं। पुरूष रैंकिंग में हाल ही में एफआईएच प्रो लीग जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली बेल्जियम टीम 3738 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है । वहीं नीदरलैंड एक स्थान खिसककर 3513 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड तीसरे , आस्ट्रेलिया चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर हैं । स्पेन और अर्जेंटीना क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं ।वहीं प्रो लीग में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम 3134 अंक लेकर रैंकिंग में भी आठवें स्थान पर बनी हुई है। भारत ने प्रो लीग के यूरोप चरण के आखिरी मैच में रविवार को इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हराया । हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम प्रो लीग के 16 मैचों में चार जीत, पांच ड्रॉ, शूटआउट के दो बोनस अंक और सात हार के बाद 19 अंक लेकर आठवें स्थान पर रही।

भारत के बाद फ्रांस, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं। महिला वर्ग में न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप में पांचों मैचों के साथ खिताब अपने नाम करके प्रो लीग में लौटी भारतीय टीम 2735 अंक लेकर नौवें स्थान पर बनी हुई है। लगातार चौथी बार प्रो लीग जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जगह बनाने वाली नीदरलैंड टीम 4104 अंक लेकर शीर्ष पर है। अर्जेंटीना (3573) दूसरे और बेल्जियम (3370) तीसरे स्थान पर है जबकि एशियाई टीमों में सबसे प्रभावी प्रदर्शन करने वाली चीन प्रो लीग और विश्व रैंकिंग दोनों में चौथे स्थान पर है।

जर्मनी, स्पेन, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शीर्ष दस में शामिल हैं।

FIH पुरूष रैंकिंग (टॉप-10 टीमें)

1 . बेल्जियम

2 . नीदरलैंड

3 . इंग्लैंड

4 . आस्ट्रेलिया

5 . जर्मनी

6 . स्पेन

7 . अर्जेंटीना

8 . भारत

9 . फ्रांस

10 . आयरलैंड

FIH महिला रैंकिंग (टॉप-10 टीमें)

1 . नीदरलैंड

2 . अर्जेंटीना

3 . बेल्जियम

4 . चीन

5 . जर्मनी

6 . स्पेन

7 . इंग्लैंड

8 . आस्ट्रेलिया

9 . भारत

10 . न्यूजीलैंड

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article