स्पोर्ट्स

AFC U23 Asian Cup Qualifiers: एशियन कप क्वालीफायर के लिए भारतीय अंडर-23 टीम का हुआ ऐलान

भारत ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होने जा रहे एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

भारत की अंडर-23 फुटबॉल टीम (फोटो क्रेडिट AIFF MEDIA)

नई दिल्ली: कतर के दोहा में होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए नेशनल टीम के हेड कोच नौशाद मूसा ने रविवार को 23 सदस्यीय टीम की ऐलान किया। 23 सदस्यीय टीम में साहिल, मोहम्मद अरबाज और दीपेश चौहान बतौर गोलकीपर चुने गए हैं, जबकि डिफेंडर में विकास युमनम, प्रमवीर, मोहम्मद साहिफ अरिसिन्ते पुरक्कल, हर्ष अरुण पलांडे, शुभम भट्टाचार्य और रिकी मैतेई हाओबम शामिल हैं।

सोहम नवीन वार्ष्णेय, लालरिनलियाना हनमते, मोहम्मद ऐमेन, विबिन मोहनन, मोहम्मद सनन, चिंगंगबाम सिंह, आयुष छेत्री, मैकार्टन निकसन, लालरेमत्लुआंगा फनाई और विनिथ वेंकटेश मिडफील्डर के रूप में चुने गए हैं। वहीं, फॉरवर्ड खिलाड़ियों में पार्थिब गोगोई, साहिल हरिजन, श्रीकुट्टन एमएस और मोहम्मद सुहैल मौजूद हैं।

क्वालीफायर के ग्रुप-एच में मौजूद भारतीय टीम का पहला मुकाबला 3 सितंबर को बहरीन से होगा, जिसके बाद 6 सितंबर को कतर से भिड़ंत होगी। 9 सितंबर को भारतीय टीम ब्रुनेई दारुस्सलाम को चुनौती देगी। 11 ग्रुप के विजेताओं और दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ चार टीमों को एएफसी अंडर-23 एशियन कप सऊदी अरब 2026 के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

भारतीय टीम ने इसी महीने की शुरुआत में मलेशिया के कुआलालंपुर में इराक अंडर-23 टीम के खिलाफ दोस्ताना मैच खेले थे। हालांकि, भारत को इन मुकाबलों में 1-2 और 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोच नौशाद मूसा को पूरा विश्वास है कि ब्लू कोल्ट्स ने इन दोनों मुकाबलों से आत्मविश्वास हासिल किया है।

एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: साहिल, मोहम्मद अरबाज, दीपेश चौहान।

डिफेंडर: विकास युमनम, प्रमवीर, मुहम्मद साहिफ अरिसिन्ते पुरक्कल, हर्ष अरुण पलांडे, सुभम भट्टाचार्य, रिकी मैतेई हाओबम।

मिडफील्डर: सोहम नवीन वार्ष्णेय, लालरिनलियाना हनमते, मोहम्मद ऐमेन, विबिन मोहनन, मोहम्मद सनन के, चिंगंगबाम शिवाल्डो सिंह, आयुष देव छेत्री, मैकार्टन लुइस निकसन, लालरेमत्लुआंगा फनाई, विनिथ वेंकटेश।

फॉरवर्ड: पार्थिब सुंदर गोगोई, मोहम्मद सुहैल, श्रीकुट्टन एमएस, साहिल हरिजन।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article